शर्मनाक : प्रेमिका से मिलने गए युवक की ‘बैट्री चोर’ बताकर पीट-पीटकर हत्या, क्या प्रेम की ऐसी सजा होती है ?
शर्मनाक : प्रेमिका से मिलने गए युवक की ‘बैट्री चोर’ बताकर पीट-पीटकर हत्या, क्या प्रेम की ऐसी सजा होती है ?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पलामू : प्रेम करने की सजा इतनी भयानक मिलेगी उसने सपने में भी नही सोचा होगा । उसका दिल आज उस लड़की के लिए रो रहा होगा जिससे मिलने की सजा उसे ऐसी मिली है की अब वह इस दुनिया मे नही है ।
जी हां झारखंड के पलामू जिले में ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। यहाँ तेलियाही गांव में एक युवक की बैटरी चोर के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, लेकिन पकड़े जाने पर भीड़ ने उसे ‘बैट्री चोर’ का नाम देकर मौत के घाट उतार दिया।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो पड़वा थाना क्षेत्र के ही कोकरसा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात पवन तेलियाही गांव में एक युवती से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद शोर मचाया गया और ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया गया। मामले को प्रेम प्रसंग से भटकाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने पवन पर ‘बैट्री चोरी’ का आरोप लगाया। इसके बाद उग्र भीड़ ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई और मौत
घटना की सूचना देर रात पड़वा थाना प्रभारी को मिली। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहाँ उन्होंने देखा कि सैकड़ों ग्रामीणों ने युवक को घेर रखा है और उसे बुरी तरह पीटा गया है।
पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पवन को रेस्क्यू किया और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि, रास्ते में ही उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉड डेथ’ (लाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।
एसपी का बयान: मॉब लिंचिंग की धाराओं में केस दर्ज
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने कहा:
“शुरुआत में खबर आई थी कि बैट्री चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा गया है, लेकिन बाद में पता चला कि वह घर की लड़की से मिलने गया था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में मॉब लिंचिंग की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
मुख्य तथ्य एक नजर में:
मृतक: पवन कुमार (कोकरसा निवासी)।
आरोप: परिजनों ने ‘बैट्री चोर’ का झूठा आरोप लगाया।
सच्चाई: प्रेम प्रसंग के चलते मिलने गया था युवक।
कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

















