पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 कट्ठा अवैध अफीम/पोस्ता की खेती मौके पर किया नष्ट
पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई है। आज दिनांक 02 मार्च 2026 को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामडीह के जंगली एवं दुर्गम क्षेत्र में वन भूमि पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ताल पिकेट पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल और स्थानीय चौकीदारों की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से लगाई गई लगभग 4 कट्ठा अफीम (पोस्ता) की फसल का पता चला, जिसे टीम ने मौके पर ही विधिवत तरीके से पूरी तरह नष्ट कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इस अवैध खेती से जुड़े व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पलामू पुलिस लगातार ऐसे अभियानों के माध्यम से जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि समाज में नशामुक्त एवं सुरक्षित माहौल बना रहे।
पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम/पोस्ता या अन्य मादक पदार्थों की खेती, तस्करी या संबंधित गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

















