पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी थाना क्षेत्र में 8 एकड़ अवैध अफीम की खेती नेस्तनाबूद, वन भूमि पर चला संयुक्त अभियान

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी थाना क्षेत्र में 8 एकड़ अवैध अफीम की खेती नेस्तनाबूद, वन भूमि पर चला संयुक्त अभियान

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। दिनांक 30 जनवरी 2026 को पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम आबून एवं बनरचुआं के जंगली इलाकों में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम (पोस्ता) की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संयुक्त कार्रवाई में पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के जवान, पुलिस बल और वन विभाग की टीम ने मिलकर करीब 8 एकड़ में फैली अवैध अफीम/पोस्ता की पूरी फसल को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया। अभियान वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें फसल को जड़ से उखाड़कर या अन्य तरीकों से तबाह किया गया।

पुलिस के अनुसार, इस अवैध खेती में शामिल व्यक्तियों की पहचान और उनके पते की सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। दोषियों की पहचान होने पर वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम/पोस्ता की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयों को और तेज किया जाएगा, ताकि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियां जड़ से खत्म हो सकें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now