poultry-farm-operator-hostage-arms-attempt

पोल्ट्री फार्म संचालक को हथियार के बल पर बनाया बंधक, लूट की कोशिश नाकाम

Share
Link copied
poultry-farm-operator-hostage-arms-attempt
poultry-farm-operator-hostage-arms-attempt

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गुड़ीजोड़ा गांव में सोमवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक पोल्ट्री फार्म संचालक को बंधक बनाकर लूट की कोशिश की। हालांकि, गल्ले में नकदी नहीं होने के कारण अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। वारदात के बाद भागते समय जेटेया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर हवाई फायरिंग किए जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम मुंह पर कपड़ा बांधे हथियारबंद अपराधी गुड़ीजोड़ा गांव स्थित व्यवसायी रूपेश ठाकुर के पोल्ट्री फार्म पहुंचे। अपराधियों ने हथियार के बल पर रूपेश ठाकुर को अपने कब्जे में ले लिया और कैश काउंटर में रखे गल्ले से रुपये निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उस समय गल्ले में नकदी नहीं थी। इसके बाद अपराधी बिना लूट किए वहां से फरार हो गए।

Advertisment
Advertisment

फरार होने के दौरान अपराधियों ने जेटेया थाना क्षेत्र में कथित रूप से हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Advertisment
Advertisment

सूचना मिलने पर नोवामुंडी थाना अध्यक्ष नयन सिंह और जेटेया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RKDF
advertisement

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना में इस्तेमाल हथियारों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।