20260324 151647

नीतीश कुमार चौथी बार निर्विरोध बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं उतरा मैदान में

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि मंगलवार सुबह 11 बजे समाप्त हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, जिसके कारण उन्हें सर्वसम्मति से चौथी बार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीतीश कुमार ने 19 मार्च को अपने नामांकन पत्र जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में दाखिल कराए थे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने यह नामांकन प्रस्तुत किया था। इस बार का कार्यकाल 2025-28 का होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सभी नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार को ही पार्टी का “संरक्षक” और “चाणक्य” मानते हैं, इसलिए किसी ने भी उनके खिलाफ उम्मीदवारी नहीं की। यह निर्विरोध चुनाव नीतीश कुमार की पार्टी के अंदर मजबूत पकड़ और एकता को दर्शाता है।

नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर फोकस करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता लालन सिंह समेत कई नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही जेडीयू मजबूत और एकजुट रहेगी।

Share via
Share via