नीतीश कुमार के बेटे निशांत की आज JDU में ग्रैंड एंट्री: बिहार की सियासत में नया दौर शुरू!
पटना : बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार दोपहर 1 बजे जनता दल यूनाइटेड (JDU) में आधिकारिक रूप से शामिल हो जाएंगे। लालू यादव और रामविलास पासवान के बाद अब नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके बेटे पर आ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना के JDU प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर मेगा इंतजाम किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। निशांत की इस एंट्री को लेकर JDU कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और कई नेता उन्हें जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की मांग कर रहे हैं।
राजनीतिक पारी की शुरुआत: ‘मिशन बिहार’ यात्रा जल्द शुरू
JDU में शामिल होने के बाद निशांत कुमार पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और जमीनी स्तर पर मजबूत पहचान बनाना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, निशांत को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है, और कुछ चर्चाओं में उन्हें उप-मुख्यमंत्री या अन्य बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें भी लग रही हैं।
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद यह कदम बिहार की सियासत के भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यह न केवल JDU में generational shift का संकेत है, बल्कि राज्य की राजनीति में नए नेतृत्व की शुरुआत भी है।

















