20260309 150634

झारखंड में आकाशीय खतरा: अगले 1-3 घंटे में कई जिलों में वज्रपात, गर्जन और तेज हवा का अलर्ट!

रांची : रांची मौसम केंद्र ने तत्कालिक अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 1 से 3 घंटे के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली गिरने) की आशंका है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह अलर्ट मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान पर आधारित है, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में अचानक मौसम बदलाव की आशंका दिख रही है। विशेष रूप से मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में यह प्रभाव अधिक देखा जा सकता है।

मौसम केंद्र के मुताबिक प्रभावित होने वाले प्रमुख जिलों में देवघर, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, रांची जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चलने के संकेत मिले हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि, खुले में ना रहे, खासकर पेड़ों, ऊंची इमारतों या खुले मैदानों से दूर रहें। वज्रपात के दौरान धातु की वस्तुओं से दूर रहें और मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। इसके साथ ही तेज हवा और बारिश में बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग ने घर के अंदर सुरक्षित रहें और मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी है।

Share via
Share via