Data entry operator Radheshyam Mahato died in a road accident, the federation raised the demand of Rs 20 lakh compensation and job.

पिता की अस्थि लेकर विसर्जन के लिए जा रहा था, रास्ते में सड़क हादसे में खुद की हो गई मौत।

Share
Link copied

पिता की अस्थि लेकर विसर्जन के लिए जा रहा था, रास्ते में सड़क हादसे में खुद की हो गई मौत।

Heavy collision between truck and highway in Ramgarh; driver seriously injured, sent to hospital
Heavy collision between truck and highway in Ramgarh; driver seriously injured, sent to hospital

पिता की अस्थि लेकर विसर्जन के लिए जा रहा था, रास्ते में सड़क हादसे में खुद की हो गई मौत। उसे क्या पता था कि काल उनका रास्ते में इंतजार कर रहा है, जहां खुद काल के गाल में चले जायेंगे। ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

बताते चले कि बोकारो जिले के पिंडाजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय हरिपद मोदी की मौत हो गई। वे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए दामोदर नदी जा रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

कुर्रा गांव निवासी हरिपद मोदी के पिता जग्गू मोदी का हाल ही में निधन हो गया था। सोमवार सुबह हरिपद मोदी अपने परिजनों के साथ दामोदर नदी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुर्रा मोड़ के पास सड़क पार करते समय बोकारो से पुरुलिया की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिपद मोदी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा नहीं की जाएगी, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पिंडाजोरा थाना प्रभारी अविनाश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना में शामिल अज्ञात टेलर वाहन की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी अविनाश रंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।