पेट्रोल-डीजल-LPG पर अफवाह फैलाने वालों को सीधे जेल! व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन पर भी भारी सजा, मोदी-सीएम बैठक के बाद सख्त एक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने पेट्रोल, डीजल, LPG तथा लॉकडाउन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। अब ऐसे लोगों को सीधे जेल हो सकती है, जबकि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर भी भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल है। पहले की तरह ही ईंधन और गैस उपलब्ध हो रही है। आम जनता को जो परेशानी हो रही है, वह जमाखोरी (hoarding), पैनिक बाइंग और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण है।
इस सिलसिले में एक मामला महाराष्ट्र के मुंब्रा (ठाणे) का है, जहां अरहम अजहरुद्दीन अंसारी नाम के 19 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अफवाह फैलाई कि आधी रात से सख्त लॉकडाउन लगने वाला है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में दहशत फैल गई और जरूरी सामान खरीदने की होड़ मच गई। मुंब्रा पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। बाद में उसने सार्वजनिक माफी मांगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल-LPG या लॉकडाउन से जुड़ी कोई भी फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाएगी और सख्त सजा दी जाएगी।
भारत सरकार और मुख्यमंत्रियों ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और प्रमाणित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपडेट दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि देश में कच्चे तेल के पर्याप्त स्टॉक हैं, रिफाइनरी पूरी क्षमता से चल रही हैं और पेट्रोल पंपों पर कोई कमी नहीं है। LPG की डिलीवरी भी सामान्य है।

















