लग्जरी बारों में पुलिस की बड़ी रेड: 'मॉल ऑफ रांची' के LOD समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, ड्रग्स सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा

लग्जरी बारों में पुलिस की बड़ी रेड: ‘मॉल ऑफ रांची’ के LOD समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, ड्रग्स सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा

Share
Link copied

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में देर रात पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शहर के नामी बार और पब में चोरी-छिपे चल रहे ड्रग्स के गोरखधंधे की सूचना पर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी।

मॉल ऑफ रांची में मची भगदड़

छापेमारी की सबसे बड़ी कार्रवाई रातू रोड स्थित ‘मॉल ऑफ रांची’ के ‘लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स’ (LOD) में देखने को मिली। जैसे ही पुलिस की टीम बार के भीतर दाखिल हुई, वहां पार्टी कर रहे युवक-युवतियों और ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने एंट्री और एग्जिट गेट को तुरंत सील कर दिया और अंदर मौजूद सैकड़ों लोगों की सघन तलाशी ली गई।

युवाओं को परोसा जा रहा था ‘नशे का जहर’

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि शहर के नामी बारों में बाहर से भारी मात्रा में ड्रग्स मंगवाकर युवाओं को टारगेट किया जा रहा है। रात के अंधेरे में पार्टी की आड़ में नशे का यह सिंडिकेट फल-फूल रहा था। एसएसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने बारीकी से बार के कोने-कोने को खंगाला।

रडार पर हैं ड्रग्स माफिया

सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी के बाद पुलिस के हाथ कुछ ऐसे दस्तावेज और जानकारियां लगी हैं, जो रांची में सक्रिय ड्रग्स सिंडिकेट की कमर तोड़ सकती हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से सप्लाई हो रही थी और इसमें किन बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।