हरिहरगंज में अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

पलामू/हरिहरगंज : आज सुबह करीब 04:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास एक पिकअप वाहन (संख्या BR 02Q 3323) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन से अवैध शराब का परिवहन करते हुए पाया गया।

पुलिस ने वाहन से टनाका कंपनी की 300 मिलीलीटर क्षमता वाली 406 उजले रंग की प्लास्टिक बोतलें बरामद कीं, जिनके ढक्कन पर झारखंड एक्साइज का निशान अंकित था। बरामद देशी शराब के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया है।

हरिहरगंज थाना पुलिस ने मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।


















