किसान आंदोलन के समर्थन में गिरिडीह के बगोदर में भाकपा माले ने घंघरी टोल प्लाजा को किया टोल फ्री.

Share
Link copied

गिरीडीह, दिनेश.

गिरीडीह : गिरिडीह के बगोदर थाना अंतर्गत एनएच 2 में स्थित घंघरी टोल प्लाजा को भाकपा माले ने टोल फ्री करवा दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विधेयक के तीनों कानूनो की वापसी की मांग को लेकर समस्त भारत में आज किसान विधेयक बिल की वापसी की मांग को लेकर पूरे भारत में टोल प्लाजा की वसूली पर रोक लगाया गया है, तथा आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में गिरिडीह के टोल प्लाजा को किसानों के इस मांग के समर्थन में उतरे भाकपा माले ने टोल वसूली में रोक लगाते हुए टोल फ्री करवा दिया है जिससे एनएच में गुजरने वाले लंबी दूरी की वाहनों को टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़ रहा है।

भाकपा माले के कार्यकर्ता सह जिला परिषद सदस्य गजेंद्र महतो ने बताया कि किसान विधेयक बिल की वापसी की मांग में उतरे किसानों के समर्थन में आज भाकपा माले ने भी अपने स्तर से इस विधेयक का विरोध करते हुए घंघरी टोल प्लाजा में टोल वसूली पर रोक लगाया है।इस दौरान भाकपा माले, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं काँग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता सुबह से ही घंघरी टोल प्लाजा में मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow