ट्रेड मार्केट में पैसे निवेश करने को लेकर कई लोगों को लगाया चूना, मुफ्फसिल थाना में ठगी का केस दर्ज.

Share
Link copied

गिरिडीहः दिनेश.

गिरिडीह : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना में पैसे ठगी का केस शुक्रवार को दर्ज किया गया। सिहोडीह निवासी अनिल बर्मन ने सिरसिया निवासी जगदीश दास के खिलाफ आवदेन देकर 52 लाख नगद ठगने का केस दर्ज कराया है। इधर अनिल बर्मन के आवेदन के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वैसे थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर की मानें तो पैसे ठगी के आरोपी जगदीश दास को धनबाद के सरायढेला थाना की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सरायढेला थाना के सूचना पर ही मुफ्फसिल थाना पुलिस भी आरोपी को गिरिडीह लाने धनबाद गई हुई है।

थाना प्रभारी की मानें तो 52 लाख ठगी का आरोपी जगदीश दास सिर्फ अनिल बर्मन के पैसे नहीं ठगे। बल्कि, ट्रेड मार्केट में पैसे निवेश करने को लेकर आरोपी ने कईयों को चूना लगा चुका है। लिहाजा, पैसे ठगी का यह मामला करोड़ो तक जा सकता है। इधर थाना को दिए आवेदन में भुक्तभोगी अनिल बर्मन ने कहा कि इसी साल एक अप्रैल से लेकर 10 अप्रेल तक आरोपी जगदीश दास किसी ना किसी बहाने वक्त पर लौटाने की बात कहकर उनसे पैसे ठगता रहा।

इस बीच आरोपी ने ट्रेड मार्केट में निवेश करने के नाम पर करीब 52 लाख ठग लिया। एक साथ इतने पैसे होने के बाद जब अनिल बर्मन पैसे की मांग करने लगे। तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इंकार करते हुए कहा कि फिलहाल उसके पास पैसे नहीं है। जब पैसे आएगें, तो लौटाया जाएगा। इसी दौरान कुछ दिनों बाद भुक्तभोगी अनिल बर्मन को जानकारी मिली कि जगदीश दास कई और लोगों से पहले से ही पैसे ठग कर फरार हो चुका है। इधर मामले की जांच पुलिस अब भी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow