पीएम मोदी ने अमेरिकी टैरिफ कटौती का किया स्वागत, ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अब सिर्फ 18% टैरिफ!
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुए नए ट्रेड डील का स्वागत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ फोन पर बातचीत के बाद घोषणा की कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ को तुरंत प्रभाव से 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे पहले 50% से कम करने का भी जिक्र है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ 18% रह जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से इस शानदार घोषणा के लिए बड़ा धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र साथ काम करती हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं।”
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह फैसला पीएम मोदी के अनुरोध पर दोस्ती और सम्मान के आधार पर लिया गया है। इस डील से भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे, खासकर मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बूस्ट मिलेगा।
यह समझौता दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक सहयोग का संकेत है, जो वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
















