20260418 162021

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी सियासी तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर संबोधन के विषय का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम महिला आरक्षण से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर अपनी बात रख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में लाया गया महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक पास नहीं हो सका, जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा में बिल का गिरना सरकार की हार नहीं है, बल्कि यह देश की महिलाओं के अधिकारों का विरोध है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण अवसर को राजनीतिक कारणों से ठुकराया। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन न करना विपक्ष की बड़ी राजनीतिक भूल है और यह महिलाओं को उनका हक देने से इनकार करने जैसा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस रुख का असर भविष्य की राजनीति में देखने को मिलेगा।

अब सबकी निगाहें आज रात होने वाले प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं, जहां इस मुद्दे पर सरकार का आधिकारिक रुख और आगे की रणनीति स्पष्ट हो सकती है।

Share via
Share via