20251020 063922

चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के साथ पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से घायल

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड की राजधानी रांची में एक तरफ अपराध का साया मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की सख्ती भी कम नहीं हो रही। शनिवार रात चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के साथ रांची पुलिस की रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अभिषेक को पुलिस की गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज हो गई है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

घटना कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के आसपास रविवार रात करीब 11 बजे घटी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक सिंह इसी इलाके में छिपा हुआ है। जैसे ही विशेष पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी की, आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अभिषेक के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

SNSP Meternal Poster 1

यह पूरी घटना शनिवार रात कांके-पिठोरिया रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में हुई एक मामूली सी नोकझोंक से शुरू हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक सिंह ने रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन गलती से उसे नॉन-वेज बिरयानी परोस दी गई। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग से उसकी बहस हो गई। गुस्से में आकर अभिषेक ने अपनी पिस्टल निकाल ली और विजय के सीने में गोली मार दी। घटना के वक्त विजय रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहे थे। गोली लगते ही विजय जमीन पर गिर पड़े और उन्हें रिम्स ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

Share via
Share via