20201203 190315

अचेत अवस्था मे एक युवती को पुलिस ने किया बरामद.

गढ़वा, वी के पांडे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज गांव के पास एनएच-343 पर अचेत अवस्था मे एक युवती को पुलिस ने बरामद,किया है। इस मामले में पुलिस छानबिन में जुटी जुटी हुई है। गौरतलब है की एनएच-343 सड़क के किनारे अन्नराज गांव के पास अचेत अवस्था मे एक युवती पड़ी हुई थी जिसे गांव वालों ने देखा उसके बाद उन लोगों के द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद पुलिस ने तत्परता के साथ घटना स्थल पहुँच युवती को अचेत अवस्था मे बरामद किया।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने उसे लालच देकर भगा रहा था उसके साथ जाने के क्रम में दूसरा लड़का भी मुझे पकड़ लिया था विरोध करने के बाद गाड़ी से धक्का दे कर भाग गया । इधर पुलिस पीड़ित के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई है और उन लड़कों का तलाश कर रही।

Share via
Share via