गढ़वा पुलिस नें अड्डाबाजी और नशाखोरी करनें वालों पर कसा शिकंजा.

गढ़वा पुलिस नें अड्डाबाजी और नशाखोरी करनें वालों पर कसा शिकंजा.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : गढ़वा शहर में अब अड्डा बाजी करने वाले नशाखोर गैंग की अब खैर नही है क्योकि गढ़वा पुलिस अब अड्डाबाजी कर नशाखोरी करने वाले हों या अवैध दारू बेचने वाले हों इन सबके तलाश में पुलिस हर वक्त जुटी हुई है। इसी तलाशी के तहत सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा गांव में अवैध शराब बेचा जाता है एवं अड्डेबाजी होती है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गांव से अड्डेबाजी करते छह लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब को भी बरामद किया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस की नजर हर वैसे जगह पर है जहां अड्डेबाजी की सूचना मिलती है। पुलिस सीधे कार्यवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow