Police services in Jamshedpur will now be available via WhatsApp.

जमशेदपुर में अब WhatsApp से मिलेगी पुलिस सेवा, शुरू हुआ ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के लोगों के लिए पुलिस से जुड़ी जरूरी सेवाएं और जानकारी हासिल करना अब और आसान हो गया है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘JOHAR POLICE’ (Jamshedpur Online Help & Assistance for Residents) नाम से WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की है। इसके जरिए लोगों को कई छोटी-छोटी पुलिस सेवाओं के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस नई सुविधा की जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, नागरिक अपने मोबाइल फोन से WhatsApp पर 9471167577 नंबर पर सिर्फ “Hi” भेजकर चैटबॉट सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp पर मिलेंगी कई पुलिस सेवाएं

‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग पुलिस सेवाओं से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध होगी। इनमें प्रमुख रूप से—

खोए हुए मोबाइल से संबंधित जानकारी और सहायता
साइबर अपराध की शिकायत और जानकारी
ट्रैफिक एवं चालान से संबंधित जानकारी
पासपोर्ट वेरिफिकेशन की जानकारी
चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी
पुलिस वेरिफिकेशन का स्टेटस
पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन या शिकायत का स्टेटस
नजदीकी थाना की जानकारी
महिला सुरक्षा और ईव-टीजिंग से संबंधित शिकायत
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता
पुलिस को शिकायत, सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा शामिल है।

RKDF
advertisement

पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत होगी कम

पूर्वी सिंहभूम पुलिस का कहना है कि इस सेवा के शुरू होने से नागरिकों को घर बैठे WhatsApp के माध्यम से पुलिस से जुड़ी कई सेवाओं तक पहुंच मिल सकेगी। इससे सामान्य जानकारी या आवेदन के स्टेटस जैसी सेवाओं के लिए पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।

पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद को भी तेज और प्रभावी बनाने में इस चैटबॉट की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ऐसे इस्तेमाल करें ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट

‘जोहार पुलिस’ का इस्तेमाल करने के लिए अपने मोबाइल फोन में WhatsApp खोलें और 9471167577 नंबर पर “Hi” भेजें। इसके बाद चैटबॉट के जरिए उपलब्ध सेवाओं और विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उपलब्ध QR कोड स्कैन करके भी ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट से जुड़ा जा सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now