सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल, रिम्स रेफर.
साहिबगंज : साहिबगंज के गृह रक्षक चंदेश्वरी चंदन जो हजारीबाग सी0सी0एल0 चरही में कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त थे, जो कल वृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होनें से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल गृह रक्षक चंदेश्वरी चंदन को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको बेहतर इलाज के लिए आज रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार गृह रक्षक का रिम्स में बेहतर इलाज हो रहा है। दुर्घटनाग्रस्त गृह रक्षक को जिला समादेष्टा हजारीबाग श्री रवि कुजूर के आदेशानुसार कंपनी कमांडर प्रभु इक्का द्वारा इलाज हेतु रुपए 4000 की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। सभी नें गृह रक्षक चंदेश्वरी चंदन के जल्द स्वस्थ होनें की कामना की है।

















