आरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों के बीच कोरोना सुरक्षा किट का किया वितरण.

आरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों के बीच कोरोना सुरक्षा किट का किया वितरण.

Share
Link copied

रामगढ़ : रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के दिशा निर्देश पर कोरोना सुरक्षा किट बांटा गया। रामगढ़ आरपीएफ आउट पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक कृष्णा राय के नेतृत्व में शुक्रवार को रामगढ़ के कई गांवों में कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया गया। इस दौरान आरपीएफ सदस्यों के साथ रामगढ़ के लारी, बड़कीपोना पश्चिम, सोसो और मायल ग्राम पहुचें। गांव के मुखिया वह ग्रामीणों के बीच कोरोना महामारी से बचाव पर चर्चा किए।

ग्रामीणों के बीच कोरोना से बचाव के लिए कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया गया। जिसमें एक ऑक्सो मीटर, एक थर्मामीटर और एक हैंड वास के साथ बचाव के लिए दवा मास्क इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर सहायक उप निरीक्षक कृष्णा राय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना है। तब ही कोरोना से बचाव किया जा सकेगा। खुद को और दूसरों को भी कोरोना से बचाना है। तब ही इस कोरोना महामारी का चैन टूटेगा, और हम लोग कोरोना पर विजय हासिल कर पाएंगे।

रामगढ़ आरपीएफ आउटपोस्ट के सहायक उप निरीक्षक कृष्णा राय ने ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि लोगों को सैनिटाइजर और हैंड वॉश से बार-बार हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। फेस मास्क का हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम लोग आप लोगों के बीच आए हैं। हमारा एकमात्र ही उद्देश्य है कि लोगों को जागरूक करें। ताकि आपातकाल कोरोना से ग्रामीणों को बचाया जा सके। कोरोना से बचाने को हम लोग सेनीटाइजर, हैंड वॉश, फेस मास्क, ऑक्सीमीटर वितरण किए हैं।

रामगढ़, आकाश/अशोक

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow