Preparations are underway for JMM Central General Secretary Vinod Pandey's visit to Simdega; booth-level workers' conference to be held on June 4

झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के सिमडेगा दौरे की तैयारी तेज, 4 जून को होगा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Preparations are underway for JMM Central General Secretary Vinod Pandey's visit to Simdega; booth-level workers' conference to be held on June 4
Preparations are underway for JMM Central General Secretary Vinod Pandey’s visit to Simdega; booth-level workers’ conference to be held on June 4

सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के 4 जून 2026 को प्रस्तावित सिमडेगा दौरे और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को सिमडेगा परिसदन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय महासचिव के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपीं।

जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी की ताकत बढ़ती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।

जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन संगठनात्मक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि महिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 4 जून को आयोजित होने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला समिति, संगठनात्मक जिला समिति, केंद्रीय समिति के सदस्य, सभी प्रखंड अध्यक्ष-सचिव, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now