प्रेस क्लब के फूड बाजार फैमली रेस्ट्रो एड कैंटीन का उदघाटन 31 को.
रांची : रांची प्रेस क्लब में फूड बाजार फैमली रेस्ट्रो एड कैंटीन का उदघाटन 31 जनवरी को होगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को दोपहर एक बजे फूड बाजार फैमली रेस्ट्रो एड कैंटीन का शुभारंभ किया जाएगा। नए क्लेवर के साथ शुरू किए जा रहे इस कैंटीन में आम रेस्टूरेंट की तरह सभी तरह के आइटम और सुविधाएं मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि यहॉ खाने पीने की जो चीजें मिलेगी। उसकी कीमत बाजार के मुकाबले कम होगी। उन्होंने लिया भी बताया कि रेस्ट्रो में क्लब के सदस्य और आमलोग अपने परिवार के साथ फैमली रेस्टूरेंट का आनंद ले सकेंगे।
अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस रेस्ट्रो में प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन खानपान के साथ पार्सल की भी व्यवस्था की गई है। सदस्यों के लिए वेज थाली मात्र 40 रूपए और नॉनवेज थाली 80 रूपए में मिलेंगे। इसके अलावा शनिवार को स्पेशल खिचड़ी 40 रूपए और रविवार को स्पेशल मटन-चावल 100 रूपए में उपलब्ध होगा।
फूड बाजार फैमली रेस्ट्रो एड कैंटीन के संचालक गोपाल तिवारी ने बताया कि इस रेस्ट्रो की स्पेशल आइटम के रूप में 99 रूपए की एक्सप्रेस थाली है। जिसमें जीरा राईस, दाल फ्राई, पनीर मशाला, मिक्स वेज के साथ नान भी दिया जाएगा। जो राजधानी रांची में सबसे कम दर पर उपलब्ध होने वाला थाली है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम 200 रूपए के आर्डर पर प्रेस क्लब के तीन किलोमीटर रेडियस में फ्री होम डिलवरी की जाएगी। रेस्ट्रो में सदस्यों और आम ग्राहकों को फैमली सा वातावरण मिलेगा। प्रेस कॉफ्रेंस में क्लब के उपाध्यक्ष पिन्टू दूबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, प्रभात कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

















