20260226 215412

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइली पीएम नेतन्याहू ने Royal Enfield बाइक के साथ दिया पोज़, वायरल हो रही है तस्वीर!

यरूशलम में आयोजित टेक्नोलॉजी एग्जीबिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आधुनिक इनोवेशन के साथ-साथ भारतीय मोटरसाइकिल Royal Enfield Goan Classic 350 का भी गहन निरीक्षण किया। दोनों नेताओं की इस बाइक के साथ क्लिक हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान खींच रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह तस्वीर यरुशलम में आयोजित एक प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन एग्जिबिशन से जुड़ी है, जहां दोनों नेताओं ने इजराइली इनोवेशंस का अवलोकन किया। एग्जिबिशन में विभिन्न क्षेत्रों जैसे AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थ-टेक, मोबिलिटी और अन्य उभरती तकनीकों को प्रदर्शित किया गया था। इसी बीच Royal Enfield की Goan Classic 350 बाइक को भी शोकेस किया गया, जिसने दोनों नेताओं का ध्यान खींचा और वे इसके साथ फोटो खिंचवाते दिखे।

दोनों नेताओं की यह तस्वीर भारत-इजराइल के मजबूत रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी दर्शाती है। पीएम मोदी के दौरे के दौरान व्यापार, तकनीक, रक्षा और इनोवेशन पर गहन चर्चा हुई, और यह फोटो ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में भारत की इंडस्ट्री की वैश्विक स्वीकार्यता को उजागर करती है।

यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे भारत की बढ़ती ग्लोबल ब्रांड वैल्यू का प्रमाण मान रहे हैं। Royal Enfield अब सिर्फ एक मोटरसाइकिल ब्रांड नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इंजीनियरिंग का ग्लोबल आइकन बन चुका है।

Share via
Share via