Public welfare fair to be held in Simdega till June 30, street vendors to get benefits of schemes: Arvind Tirkey

सिमडेगा में 30 जून तक लगेगा लोक कल्याण मेला, पथ विक्रेताओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ : अरविंद तिर्की

Share
Link copied
Public welfare fair to be held in Simdega till June 30, street vendors to get benefits of schemes: Arvind Tirkey
Public welfare fair to be held in Simdega till June 30, street vendors to get benefits of schemes: Arvind Tirkey

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर परिषद सिमडेगा द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक नगर भवन परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य स्ट्रीट फूड वेंडर्स और पथ विक्रेताओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक और डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की ने बताया कि मेले के दौरान नए लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही स्वीकृत ऋणों का वितरण, बैंक से लौटे आवेदनों का पुनः संचालन, लंबित आवेदनों के निष्पादन में सहायता तथा डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक कल्याण मेले के माध्यम से फुटपाथी दुकानदारों और पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार को मजबूत कर सकें।

मेले में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहयोग से स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवसाय संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जिससे विक्रेताओं की व्यवसायिक दक्षता में वृद्धि होगी।

नगर परिषद ने सभी पंजीकृत पथ विक्रेताओं एवं स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक कल्याण मेले में शामिल होकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। मेले के माध्यम से नगर परिषद का प्रयास है कि पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।