रघुवर दास ने झारखंड के खजाने को खाली करने का काम किया- मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ने कहा है कि बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र की जनता केंद्र सरकार द्वारा झारखंड जैसे आदिवासी बहुल एवं पिछड़े राज्य के साथ किये जा रहे पक्षपातपूर्ण के खिलाफ वोट करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में पिछले सात-आठ महीने के दौरान राज्य सरकार द्वारा हर गरीब एवं जरुरतमंद परिवार को उपलब्ध कराये गये अनाज, प्रवासी कामगारों को ट्रेन, हवाईजहाज और अन्य वाहनों के माध्यम से घर वापसी, प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की गांव-घर में ही रोजगार उपलब्ध कराने तथा संकट के समय में स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुद्दे पर लोग उपचुनाव में वोट करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव आज बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड के कई गांवों में महागठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी अनूप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. उरांव ने कहा भाजपा झूठ की पार्टी है भाजपा के रघुवर दास ने झारखंड के खजाने को खाली करने का काम किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार आम जनों के हित में कार्य कर रही है,जबकि पिछले पांच वर्षां में भाजपा की सरकार ने 11 लाख गरीबों के राशन कार्ड को डिलीट करने का काम किया।वहीं हेमंत सरकार में 14 लाख गरीबों के राशन कार्ड बनवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपील की कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करीब मतदाता 3 तारीख को महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें ताकि झारखंड की चौमुखी विकास हो सके।चुनावी सभा को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी,जमील अख्तर ने संबोधित किया।सभा का संचालन जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने की।
पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तीन दिवसीय बेरमो दौरे पर गये है, पहले दिन उन्होंने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया और संगठन तथा सहयोगी दलों के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।जबकि अगले दो दिनों तक प्रदेश अध्यक्ष बेरमो में ही कैंप करेंगे और महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपचुनाव को लेकर 1 नवंबर को चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के पहले वे वापस रांची लौट आएंगे।

















