राहुल गांधी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ पर ‘हाइड्रोजन बम’ जैसा बड़ा खुलासा संभव
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इसकी घोषणा की, जिसमें कहा गया कि मीडिया को सुबह 9:30 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि राहुल गांधी ने हाल ही में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर ‘हाइड्रोजन बम’ जैसे बड़े खुलासे का संकेत दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राहुल गांधी ने 1 सितंबर को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर कहा था कि ‘वोट चोरी’ लोकतंत्र पर ‘परमाणु बम’ है और जल्द ही वे एक ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने मुंह नहीं दिखा पाएंगे। उन्होंने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान एक लाख से अधिक वोटों के कथित हेरफेर का उदाहरण देते हुए चुनाव प्रक्रिया में गंभीर खामियों का आरोप लगाया था। विपक्ष का दावा है कि यह खुलासा चुनावी धांधली के पुख्ता सबूतों पर आधारित होगा, जो भारतीय लोकतंत्र को झकझोर सकता है।
कांग्रेस के इस कदम से बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने राहुल गांधी के पिछले ‘परमाणु बम’ वाले दावों को ‘फुस्स’ बताते हुए इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया है।
















