Delhi:-नेता पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से उतारा, रात में केस दर्ज हुआ सुबह गिरफ़्तारी की तैयारी

Delhi:-नेता पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से उतारा, रात में केस दर्ज हुआ सुबह गिरफ़्तारी की तैयारी

Share
Link copied

Delhi

Drishti  Now  Ranchi

रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक दिन पहले ही असम पुलिस ने कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में केस दर्ज किया था।

इससे पहले खेड़ा को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया था। खेड़ा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस कार्रवाई के विरोध में फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और विमान से उतर गए।

इंडिगो की प्लेन में मौजूद एक यात्री रंजीत कुमार ने भास्कर को घटना के बारे में बताया। खेड़ा रायपुर जाने के लिए प्लेन

में सवार हो चुके थे। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ DCB का नोटिस है। हजरतगंज थाने में मामला दर्ज होने की बात भी कही गई। इसके बाद उन्हें कहा गया कि आप फ्लाइट से नहीं जा सकते।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं का विरोध तस्वीरों में देखें…

पार्टी सांसद और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कह रहे हैं.. लिख कर दो कि अरेस्ट कर रहा हूं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक खेड़ा को बैठाया नहीं जाएगा, विमान नहीं उड़ने देंगे।

मेरा सामान चेक करने के लिए उतारा- दिल्ली पुलिस के एक्शन पर खेड़ा
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस के अफसर मेरे पास आए और कहा कि आपका सामान चेक करना है। मैंने कहा कि कोई सामान है ही नहीं। फिर भी वे नहीं गए और कहा कि हमारे साथ चलिए अभी DCP आपसे बात करेंगे। मैं इंतजार करता रहा DCP नहीं आए। क्या नियम-कानून हैं, यह मुझे नहीं मालूम। मैं तो उनका इंतजार कर रहा हूं।’

असम पुलिस ने केस दर्ज किया है
असम पुलिस के प्रवक्ता सुशांत भुयन ने भास्कर को बताया कि पवन खेड़ा के खिलाफ कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बुधवार रात केस दर्ज किया गया है। इन्होंने एक बयान दिया था, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF तैनात कर दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow