20251002 164236

गांधी मैदान में रावण दहन पर बारिश ने डाला खलल, रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : विजया दशमी के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम पर भारी बारिश ने पानी फेर दिया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले, जो आतिशबाजी से लैस थे, बारिश में पूरी तरह भींग गए। बारिश इतनी तीव्र थी कि रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया, जिससे आयोजकों और दर्शकों में निराशा छा गई।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

गांधी मैदान में हर साल दशहरा के मौके पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। इस बार भी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद थी। हालांकि, अचानक आए काले बादलों और मूसलाधार बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

आयोजकों ने बताया कि बारिश के कारण पुतले पूरी तरह गल गए हैं, जिससे रावण दहन का कार्यक्रम अब विलंब से शुरू होगा। बारिश थमने के बाद नए सिरे से पुतलों को जलाने की तैयारी की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और आयोजकों को बारिश के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी, दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। कई लोग बारिश के बावजूद मैदान में डटे हुए हैं और रावण दहन देखने का इंतजार कर रहे हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

आयोजकों का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद कार्यक्रम को जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश की जाएगी। इस बीच, प्रशासन भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। दशहरा के इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह बरकरार है, और सभी को उम्मीद है कि बारिश के बाद भी रावण दहन का भव्य दृश्य देखने को मिलेगा।

Banner Hoarding

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via