रामगढ़ गिद्दी: करणी सेना भारत ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर जताया रोष, लव जिहाद मामले को दबाने का लगाया आरोप
रामगढ़ गिद्दी: करणी सेना भारत ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर जताया रोष, लव जिहाद मामले को दबाने का लगाया आरोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़, गिद्दी: करणी सेना भारत के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह ने रांची में हिंदू प्रचारक और सनातनी भैरव सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि भैरव सिंह की गिरफ्तारी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य झारखंड में लव जिहाद के मामले को दबाना है।
प्रवीण सिंह ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले रांची के पंडरा थाना क्षेत्र से एक 12 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण मुर्शिदाबाद से मजदूरी के लिए आए एक व्यक्ति द्वारा किया गया था। लड़की की मां ने पंडरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बरामदगी की गुहार लगाई थी। हिंदू संगठनों और भैरव सिंह के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर प्रशासन से लगातार लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग की जा रही थी। 19 जुलाई 2025 को प्रशासन ने लड़की को बरामद कर लिया।
प्रवीण सिंह ने कहा कि लड़की की बरामदगी की खबर मिलने पर भैरव सिंह प्रशासन को धन्यवाद देने पंडरा थाना पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। करणी सेना का दावा है कि यह गिरफ्तारी लव जिहाद के मामले को दबाने और इसे उजागर होने से रोकने की साजिश है।
प्रवीण सिंह ने झारखंड सरकार और प्रशासन से मांग की कि अपहरण के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित सभी कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधर्मी हिंदू समुदाय के खिलाफ गलत हरकतें करते रहे, तो करणी सेना भारत इसका कड़ा जवाब देगी।
करणी सेना ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और भैरव सिंह की तत्काल रिहाई की मांग की है। संगठन ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और हिंदू समुदाय के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

















