20250224 211118

रामगढ़ लव जिहाद का मामला गरमाया , विरोध में सड़कों पर मशाल जुलूस

रामगढ़ लव जिहाद का मामला गरमाया , विरोध में सड़कों पर मशाल जुलूस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के रामगढ़ जिले में लव जिहाद मामले को लेकर गिरिडीह के सांसद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रामगढ़ जिला प्रशासन के पुतले के साथ सड़क पर न सिर्फ पैदल मार्च किया बल्कि मशाल जुलूस भी निकाला और अंत में दोनों पुतले को भीड़ ने दहन किया है।

उपायुक्त की निगरानी में उतारा गया बाबा बैद्यनाथ और पार्वती मंदिर का पंचसुल

जुलूस के दौरान लोगों के हाथों में लव जिहाद बंद करो बंद करो और प्रशासन के खिलाफ स्लोगन लिखी हुई तख्तियां थी और कई लोगों के हाथों में केसरिया झंडे थी। भीड़ ने लव जिहाद बंद करो बंद करो और पुलिस प्रशासन मुर्दा बाद मुर्दा बाद और जय श्रीराम के जमकर खूब नारे लगाते दिखे।

टनल में फंसे हैं गुमला के 4 मजदूर, रेस्क्यू पर CM हेमंत की नजर : देखे वीडियो

दरअसल रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर निवासी मोहम्मद ग़ालिब उर्फ पिता मुख्तार खान एक हिन्दू समाज की लड़की खुशबू कुमारी (काल्पनिक नाम ) को अपने प्रेम जाल में फंसाकर 9 फरवरी को केरल ले गया है। इस मामले को लड़की के परिजन और हिन्दू समाज के लोग गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पैतृक आवास रजरप्पा में जाकर सारी स्थिति से अवगत कराया। सांसद ने तत्काल जिले के एसपी अजय कुमार से बात कि और उन्हें तीन दिन के अंदर लड़की को वापस लाने का अल्टीमेटम दिया था नहीं उग्र आंदोलन किया जाएगा।

महाशिवरात्रि को लेकर सज-धज कर तैयार बाबा नगरी देवघर, ड्रोन-लेजर शो का अद्भुत नजारा

तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन लड़की को नहीं ला पाई इसी के खिलाफ में रजरप्पा क्षेत्र के रामगढ़ बोकारो मार्ग में यह उग्र प्रदर्शन किया गया साथ ही कल पूरा चितरपुर बाजार और सड़क जाम करने की बात कही गई।

झारखंड में सत्ताधारी दलों के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

हालांकि रजरप्पा थाना में लड़की के परिजनों के द्वारा पहले से दिया हुआ आवेदन को दवाब के बाद लड़की के अपहरण करने की शिकायत वाली आवेदन को 22 फरवरी को मामले को दर्ज कर ली गई है।

विभिन्न सरना समिति और आदिवासी संगठन के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
इस मामले में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि एक असामाजिक तत्वों के द्वारा एक लड़की को अपहरण करके ले जाया गया जो विशेष समुदाय के लोग है मुस्लिम लोग है हिन्दू लड़की को भगाकर अपहरण करके ले गया इसके कारण पूरे क्षेत्र में अशांति का माहौल है। प्रशासन को सूचना भी दिया गया लेकिन दुर्भाग्य है 15 16 दिन बीत जाने के बाद भी इसमें कोई कार्यवाही नहीं किया गया यह मामला धर्म परिवर्तन का मामला है लव जिहाद का मामला है और इसमें प्रशासन का सीरियस नहीं होना प्रशासन का ढीलापन है

बीजेपी के पूर्व विधायक भानुप्रताप शाही ने वीडियो जारी कर इरफान अंसारी पर कसा तंज, कहा- योगी जी खोज रहे हैं देखे वीडियो

यह मामला काफी माहौल को बिगाड़ रहा है आगे भी मामला अगर बिगड़ता है तो इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी लोग आक्रोशित है लोगो को कहने के बाद मैने प्रशासन को कहा था कि त्वरित कार्यवाही करे।नहीं तो आगे लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे और कल पूरा चितरपुर बंद रहेगा यह मामला हम सदन में भी उठाएंगे।

Share via
Share via