15 लाख के इनामी नक्सली आक्रमण गंझू गिरफ्तार, चतरा से हुई गिरफ्तारी

15 लाख के इनामी नक्सली आक्रमण गंझू गिरफ्तार, चतरा से हुई गिरफ्तारी

Share
Link copied

15 लाख के इनामी नक्सली आक्रमण गंझू गिरफ्तार, चतरा से हुई गिरफ्तारी

15 लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर गिरफ्तार हो गया है। आक्रमण गंझू 05 राज्यों में 60 से ज्यादा हमलों में था शामिल था। बताया जा रहा है कि आक्रमण गंझू को पत्नी और भाई के साथ महाकुंभ में स्नान कर लौटने के बाद चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आक्रमण को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को लंबे वक्त से आक्रमण गंझू की तलाश थी, वो बार बार मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग जाया करता था। उसके खिलाफ लेवी वसूली समेत कई संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में आक्रमण गंझू और बृजेश गंझू को फरार घोषित किया हुआ है।

पुलिस को आक्रमण गंझू की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने इसके घर को कुर्क कर सील कर दिया था। आक्रमण गंझू की पत्नी नीलम देवी 10 साल तक लावालौंग की प्रमुख भी रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow