student-way-dandiya-utsav-dies-being

डांडिया उत्सव में शामिल होने जा रहे छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत, सरायकेला में मातम

Share
Link copied
Advertisement
Advertisement
student-way-dandiya-utsav-dies-being
student-way-dandiya-utsav-dies-being

सरायकेला: सरायकेला-राजनगर बाइपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र सागर हेंब्रम की मौत हो गई। वह संत फ्रांसिस स्कूल में आयोजित डांडिया उत्सव में शामिल होने जा रहा था। हादसे के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्कूल के शिक्षक और सहपाठी भी घटना से स्तब्ध हैं।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला के हाड़ी साईं निवासी सागर हेंब्रम गुरुवार को स्कूटी से स्कूल के डांडिया उत्सव में शामिल होने के लिए निकला था। इसी दौरान सरायकेला-राजनगर बाइपास पर पेट्रोल पंप के पास उसकी स्कूटी तेज रफ्तार एलपीटी ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और डांडिया स्टिक मिलने से पता चला कि वह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

छात्र की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। डांडिया उत्सव में शामिल होने की उम्मीद लेकर घर से निकले सागर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।