गुमला में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती को बढ़ावा, उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू

निर्मल सिंह
गुमला: जिले में टमाटर की खेती को रोगों से सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला उद्यान विभाग और प्रदान संस्था के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत घाघरा और बसिया प्रखंड में GROW (ग्राफ्टेड, रेजिलिएंट एवं ऑप्टिमाइज्ड वाटर-एफिशिएंट टमाटर खेती) परियोजना संचालित की जाएगी। इसका उद्देश्य टमाटर की फसल को विल्ट रोग से होने वाले नुकसान से बचाना और किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।
परियोजना के तहत दोनों प्रखंडों के दो गांवों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इसमें 100 किसान परिवारों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 30 डिसमिल क्षेत्र में मॉडल खेती के लिए लगभग 550 ग्राफ्टेड टमाटर के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पौधों में रोग-सहनशील बैंगन के रूटस्टॉक पर टमाटर की कलम लगाई जाएगी, जिससे फसल में विल्ट रोग के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
एमओयू पर जिला उद्यान विभाग की ओर से डॉ. तमन्ना प्रवीण और प्रदान संस्था की ओर से मो. मेराज उद्दीन ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार उद्यान विभाग परियोजना के क्रियान्वयन में प्रशासनिक सहयोग देगा और MIDH, RKVY तथा NHM जैसी योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करेगा। वहीं, प्रदान संस्था किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने में सहयोग करेगी।
यह समझौता दो वर्षों के लिए गैर-वित्तीय आधार पर किया गया है। परियोजना के माध्यम से किसानों को ग्राफ्टेड टमाटर की खेती की तकनीक से परिचित कराने और विल्ट रोग के कारण होने वाले फसल नुकसान को कम करने की दिशा में काम किया जाएगा।

पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की तैयारी पूरी, आज वित्त मंत्री करेंगे उद्घाटन
सिमडेगा: स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 16 से 20 अक्टूबर तक सिमडेगा के…

SIR के तहत दो बार सुनवाई के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वाले मतदाताओं की सूची 22 अक्टूबर तक होगी तैयार
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 22 अक्टूबर तक उन मतदाताओं की…















