नेमरा में मुख्यमंत्री ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, 48 घंटे में पूरी हुई अनूप के चिकित्सा अनुदान की प्रक्रिया

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के करीब छह वर्षीय बेटे अनूप बेसरा के इलाज के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। अनूप का इलाज तमिलनाडु के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके सुनने की क्षमता से जुड़े आंतरिक कान को बदलने की सलाह दी है, जिस पर काफी खर्च आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के सिलसिले में पैतृक गांव नेमरा में हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
इसी क्रम में रामकिशुन बेसरा ने अपने बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 48 घंटे के भीतर चिकित्सा अनुदान की प्रक्रिया पूरी कराई और अनूप के परिवार को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।आर्थिक सहायता मिलने पर अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने राहत जताई। उन्होंने कहा कि इस मदद से बेटे के इलाज में काफी सहयोग मिलेगा।

गुमला में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती को बढ़ावा, उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू
निर्मल सिंह गुमला: जिले में टमाटर की खेती को रोगों से सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला उद्यान विभाग और…
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बदली तकदीर, खेती-बाड़ी से सालाना 1.20 लाख की कमाई
सिमडेगा: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर खेती-बाड़ी और स्थानीय संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं बानो…
















