मां के श्राद्धकर्म के बीच नेमरा में जनता की फरियाद सुन रहे मुख्यमंत्री (Hemant Soren) हेमंत सोरेन
माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने नौवें दिन परंपरा के अनुसार निभाई रस्में, फरियादियों के आवेदन स्वीकार कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
नेमरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। मां के निधन से जुड़े पारिवारिक और धार्मिक संस्कारों के बीच मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं। अपनी परेशानियों के समाधान की उम्मीद लेकर नेमरा पहुंच रहे लोग सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी फरियाद रख रहे हैं। मुख्यमंत्री उनकी बातें सुनने के साथ आवेदन स्वीकार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दे रहे हैं। शुक्रवार को श्राद्धकर्म के नौवें दिन मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म निभाई। इस दौरान परिवार के सदस्य भी श्राद्धकर्म से जुड़े रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

श्रद्धांजलि देने के साथ समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोग
मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नेमरा पहुंचने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। परिचितों, शुभचिंतकों और अन्य लोगों के बीच ऐसे फरियादी भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद मुख्यमंत्री से है। कोई अपनी परेशानी बताने पहुंच रहा है, तो कोई आवेदन सौंपकर संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री लोगों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी बातें सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। इससे लोगों को अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।
आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फरियादियों से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। अधिकारियों से मामलों पर ध्यान देने और समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्रवाई करने को कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुछ मामलों में समाधान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।नेमरा में एक ओर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और श्राद्धकर्म की रस्में निभाने का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों की समस्याएं सुनने का क्रम भी चल रहा है। अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे लोगों को अब संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई और समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।
कभी माओवादियों का गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ के पास जंगल से मिले दो गैस सिलेंडर
पारसनाथ से बूढ़ा पहाड़ तक सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज, जंगलों में छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों की तलाश जारी रांची। झारखंड…

शारदीय नवरात्रि का छठा दिन आज, शहद का भोग लगाने और मंत्र जाप करने का विशेष महत्व, विवाह बाधाएं दूर होने की मान्यता
शारदीय नवरात्रि के छठे दिन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जा रही है।…


















