preparations-complete-peter-bara-memorial-hockey

पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की तैयारी पूरी, आज वित्त मंत्री करेंगे उद्घाटन

Share
Link copied
preparations-complete-peter-bara-memorial-hockey
preparations-complete-peter-bara-memorial-hockey

सिमडेगा: स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 16 से 20 अक्टूबर तक सिमडेगा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर एक बजे झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे।

टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को मुख्य आयोजक सह विधायक भूषण बाड़ा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें हॉकी के खेल की बारीकियां बताकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल और शौचालय की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को सभी आवश्यक इंतजाम समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी को परेशानी न हो।

इसके बाद विधायक ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खिलाड़ियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बैठक में टूर्नामेंट के सफल संचालन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिमडेगा की गौरवशाली हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।