आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी : नमन बिक्सल कोनगाड़ी

सिमडेगा: बांसजोर प्रखंड के सिहरजोर बाजारटांड़ में आयोजित ग्रामीणों की सभा में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने आदिवासी संवैधानिक अधिकारों, जमीन की सुरक्षा और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आदिवासी समाज से अपने पारंपरिक अधिकारों, संस्कृति और जमीन की रक्षा के लिए जागरूक रहने तथा एकजुट होकर आगे आने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची से लोगों के नाम हटने की आशंका जताते हुए इस प्रक्रिया को लेकर सतर्क रहने की बात कही।

विधायक ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट), 1908 का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासियों की जमीन और पारंपरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। सभा में विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बीमारी से परेशान परिवार ने अपनाया था ईसाई धर्म, अब पांच सदस्यों की सरना धर्म में वापसी
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के पेटेएता गांव स्थित बुरुसाई टोला में एक परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरना…

डांडिया उत्सव में शामिल होने जा रहे छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत, सरायकेला में मातम
सरायकेला: सरायकेला-राजनगर बाइपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र सागर हेंब्रम की मौत…
















