पतरातू ओवरब्रिज साइट पर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को मारी गोली—राहुल दुबे गैंग का नाम सामने
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। पतरातू रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल गार्ड की पहचान जयनगर निवासी प्रदीप राजवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गार्ड रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, तभी अचानक हथियारबंद अपराधी पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। गोली गार्ड के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे मजदूर इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद मौके से एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें राहुल दुबे गैंग का नाम लिखा होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इस दावे की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है। पतरातू के एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तारजाएगा जाएगा।

















