पतरातू में निर्माण कंपनी के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

पतरातू में निर्माण कंपनी के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

पतरातू में निर्माण कंपनी के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पतरातू में निर्माण कंपनी के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
रामगढ़, : झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के गेट पर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।प्रत्यक्षदर्शियों और कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड के अनुसार, बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी कंपनी के गेट पर पहुंचे। गेट के अंदर घुसते ही उन्होंने अचानक एक राउंड फायरिंग की और जयनगर की दिशा में फरार हो गए।

फायरिंग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कंपनी कर्मियों और आसपास के लोगों में दहशत है।सूत्रों के अनुसार, फायरिंग का मुख्य उद्देश्य इलाके में भय का वातावरण बनाना और निर्माण कंपनी से रंगदारी वसूलने के लिए दबाव बनाना है। इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात “आजाद सरकार” नाम से चर्चित राहुल सिंह गैंग ने ली है।

झारखंड के कोयला और निर्माण क्षेत्रों में सक्रिय यह गैंग पहले भी कई फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं में शामिल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now