रामनवमी पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
रामनवमी पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची, 27 मार्च : रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित प्राचीन श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
दंपति ने मंदिर में भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान हनुमान की आराधना की तथा राज्य की उन्नति, सुख-शांति, समृद्धि और समस्त झारखंडवासियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूजा के बाद कहा कि रामनवमी का पर्व आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सत्य, धर्म और सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में रामनवमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा वातावरण पावन हो रहा है।यह परंपरा मुख्यमंत्री परिवार की आस्था और लोक संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाती है।















