20250428 122403

रांची : चान्हो लूट और रेप कांड का खुलासा , दो सगे भाई निकले अपराधी

चान्हो थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल  को हुई लूट और दुष्कर्म की घटना का रांची पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हथियार का भय दिखाकर पीड़िता के घर में लूटपाट की और पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, लूटे गए मोबाइल के जरिए पीड़िता से 1,लाख रुपये की उगाही की मांग भी की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक वारदात को 26 अप्रैल  को चान्हो थाना क्षेत्र  में अंजाम दिया गया।  अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी, और जेवरात लूटे। साथ ही, पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया।

जिसके बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों में मामले का खुलासा किया।
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग है।
पुलिस ने अपराधियों के पास से  पिस्टल, कारतूस, और लूटे गए जेवरात बरामद किए है
ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की।
सबसे शर्म की बात यह है की आरोपियों ने लूट और रेप के बाद पीड़िता को धमकी दी और लूटे गए मोबाइल से उगाही की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में लिया गया है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है, और कई ने कठोर सजा की मांग की है।
जाहिर है यह घटना रांची में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती है,

Share via
Share via