20260103 090209

सर्द रात में संवेदना और सेवा का उदाहरण बना रांची जिला प्रशासन, उपायुक्त ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

रांची : कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच जब पूरा शहर अपने घरों में दुबका हुआ था, ठीक उसी समय उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों की पीड़ा को समझने और राहत पहुंचाने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए। यह पहल खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वालों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्बला चौक और रांची रेलवे स्टेशन परिसर में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं उपस्थित होकर बेसहारा, वृद्ध, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच गुणवत्ता पूर्ण मुलायम कंबलों का वितरण किया। कंबल प्राप्त करने वालों के चेहरों पर राहत और सुकून की झलक इस मानवीय प्रयास की सफलता को खुद बयां कर रही थी। कई लोगों की आंखों में कृतज्ञता के आंसू नजर आए।

गुणवत्ता युक्त कंबल पाकर जरूरतमंदों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद दिया। कई लोगों ने कहा कि इस भीषण ठंड में मिली यह सहायता उनके लिए वरदान समान है। उन्होंने प्रशासन की इस संवेदनशीलता को मानवता की मिसाल करार दिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “ठंड से बचाव केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण पीड़ा न झेले।” उन्होंने जोर दिया कि जिला प्रशासन ठंड के मौसम में लगातार ऐसे कंबल वितरण अभियान चलाता रहेगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की संवेदना पहुंच सके।

Share via
Share via