20260311 192941

चलती बस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला; सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

रांची : राजधानी रांची के खरसीदाग इलाके में एक यात्री बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस में लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक और कंडक्टर की तत्परता से सभी यात्री समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सड़क पर चल रही थी तभी इंजन से पहले धुआं उठता दिखा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही यात्री बस से बाहर निकले, आग की लपटें तेज हो गईं और बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Share via
Share via