20260310 202523

प्रथम मंगलवारी पर श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की भव्य पूजा-अर्चना

रांची : रामनवमी महोत्सव की शुरुआत के प्रतीकस्वरूप प्रथम मंगलवारी के पावन अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेन रोड में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंडल के पदाधिकारियों एवं भक्तों ने बालियों के बली महाबली अंजनी पुत्र श्री हनुमान जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक प्रसाद, माला, ध्वज, दीपक, सिंदूर सहित अन्य पूजा सामग्री भेंट की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मंडल की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद एवं अन्य सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति की सुखद वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संयोजक डॉ. दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष रोहित शारदा, पवन गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष महेश सोनी, प्रवक्ता बादल सिंह, संयुक्त सचिव अमन सिंह सहित नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, अनिल केसरी, राज श्रीवास्तव, ललित चौधरी, रवि प्रकाश टुन्ना, अमित गुप्ता,।आनंद प्रसाद एवं अन्य गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

यह पूजा-अर्चना रामनवमी महोत्सव की तैयारियों का हिस्सा है, जिसमें मंडल द्वारा शहर भर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भक्तों ने हनुमान जी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की और आगामी रामनवमी के लिए शुभकामनाएं साझा कीं।

Share via
Share via