रांची: मीडिया कर्मियों पर छिनतई के इरादे से हमला, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर सुभाष चौक के पास देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। दो मीडिया कर्मी कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने उन पर छिनतई के इरादे से हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हमले के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए आरोपियों को मारपीट नहीं की, बल्कि सुरक्षित रूप से पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से गहन जांच जारी है।
इस घटना के बाद कोकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात सड़कों पर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे सुरक्षा के इंतजामों को और मजबूत करने की जरूरत है।
पुलिस ने लोगों की तत्परता और साहस की सराहना की है, जिसके कारण आरोपी मौके से फरार नहीं हो सके। मामले की आगे की जांच जारी है।

















