nit

Ranchi News:-विपक्षी एकता को एक जुट लेन के लिए झारखण्ड पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ,

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

बुधवार रात रांची में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश ने ऐलान किया कि हम एकजुट हैं. अधिकांश विपक्षी दल 2024 के लिए एक साथ आएंगे। हम यही प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को भी निशाना बनाया। बता दें कि फिलहाल देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। देश किसी न किसी तरह से विवाद पैदा कर रहा है। मीडिया भी आज़ाद नहीं है।

केवल एक पक्ष में बात हो रही है। हमें देश को बचाना है। झारखंड और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से हमारा पुराना रिश्ता रहा है। भले ही हम 2000 में अलग हो गए, कोरोनाकाल में आना-जाना भी कम हो गया। लेकिन, देश और झारखंड के विकास के लिए हम मिलकर आगे बढ़ेंगे। हालांकि, भाजपा विरोधी मुहिम से कांग्रेस ने अपने को पूरी तरह अलग रखा। कांग्रेस का एक भी छोटा या बड़ा नेता बैठक में शामिल नहीं हुआ।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी व जदयू नेता ललन सिंह भी थे साथ: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू नेता ललन सिंह, बिहार के मंत्री संजय झा, झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी उपस्थित थे।

सबके विचारों को कैसे समान बनाएं इसके लिए जल्द बैठक होगी : हेमंत

हेमंत सोरेन ने नीतीश के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग उठते-बैठते हैं, तो तरह-तरह के सवाल उठते हैं। इस लोकतांत्रिक देश की क्या पहचान हो, इस पर चर्चा चल रही है। यही चर्चा रांची पहुंची है। आज नीतीश कुमार के साथ संक्षिप्त चर्चा हुई है। विपक्ष के राजनीतिक विचारों को इकट्ठा करने के लिए बहुत जल्द फिर बैठक होगी। उसमें सबके विचारों को समान विचार बनाने की कोशिश होगी।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via