chhavi 1

Ranchi News:-जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार छवि रंजन ने लगाई कोर्ट से गुहार हफ्ते में 2 दिन पत्नी और बच्चे से मिलने दे

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री करवा कर उससे प्राप्त अवैध राशि की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी सह रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन परिवार से मिलने को आतुर हैं। जेल में बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं।

पत्नी और बच्चे से सप्ताह में कम से कम दो बार मिलना चाहते हैं। साथ ही सप्ताह में अपने वकील से मुलाकात करना चाहते हैं। मुलाकाती बाधा को दूर करने के लिए उनके वकील की ओर से दाखिल अर्जी पर गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपने फैसला 22 मई को सुनाएगी।

इससे पूर्व दाखिल अर्जी पर सुनवाई के दौरान छवि रंजन के वकील ने कहा कि सप्ताह में दो दिन पत्नी व बच्चे से मुलाकात करने की अनुमित प्रदान की जाए। साथ ही सप्ताह में वकील से भी मुलाकात करने की अनुमति दी जाए। इसका जबरदस्त विरोध ईडी के वकील शिव कुमार काका ने किया। दलीलें दी कि जेल मैनुअल इसकी इजाजत नहीं देता है। मुलाकात की अनुमति देना उचित नहीं है। दोनों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। छवि रंजन चार मई से जेल में हैं।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via