24

Ranchi News:-झारखंड आकर घर जैसा लगा , राजभवन के विसिटोर्स बुक में लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now Ranchi

झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दोपहर दिल्ली लौट गईं। रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन और राज्य के आलाधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति राजभवन परिसर एवं उद्यान घूमीं। परिसर में अवस्थित तालाब में मछलियों को दाना दिया और राजभवन गोशाला में गायों को चारा खिलाया।

दिन में कई लोगों से मुलाकात भी की। प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रपति ने राजभवन के विजिटर्स बुक में अपने अनुभव दर्ज किए। उन्होंने लिखा कि राजभवन रांची के सुंदर परिसर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

यहां प्रवेश करते ही इस भवन में बिताए छह वर्षों की मधुर स्मृतियां फिर से जीवंत हो गईं। मैं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और यहां के लोगों को मेरे स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए हृदय से धन्यवाद देती हूं। यहां की टीम के सभी सदस्यों और कर्मचारियों की सराहना करती हूं, जिनसे मिलकर मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने घर वापस आई हूं। उन सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via