rrr

Ranchi News:-झारखंड की कहानियों में भी ऑस्कर लाने का दम:ऑस्कर मिलने पर झारखंड के राज्यपाल और मुख्यंमत्री ने दी बधाई कहा, गर्व का क्षण

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को ऑस्कर मिलने पर बधाई दी है। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने भी बधाई देते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा भारत के लिए गर्व का क्षण. टीम ‘आरआरआर’ को मेरी हार्दिक बधाई. जय हिन्द.’’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीतने पर मेरी हार्दिक बधाई. आपकी उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

भारतीय कहानियां बना रही है अंतरराष्ट्रीय पहचान
भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के इतिहास रचने से फिल्म जगत में उत्साह का माहौल है। तमिल भाषा में बनी डौक्यूमैंटरी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है। इन दो बड़ी उपलब्धियों ने सिनेमा के क्षेत्र में भारत की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर दी है।

झारखंडी कहानियों में आस्कर दिलाने का ताकत
झारखंड में भी इतनी क्षमता है कि यहां की कई कहानियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकती है। झारखंड के फिल्मकार मेघनाथ बताते हैं कि इस वक्त हम अंडमान पर एक डौक्यूमैंटरी बना रहे हैं कि कैसे झारखंड के लोग यहां पहुंचे। इनके संघर्ष की कहानी अब तक सामने नहीं आयी। क्षेत्रीय भाषा, क्षेत्रीय स्तर पर ढेर सारी कहानियां हैं जो सामने आये तो लोग हैरान रह जाएं। यह डौक्यूमैंटरी बनाने वाले इसे पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह बड़ी खुशख़बरी है। जिस वक्त मैंने इस विधा की शुरुआत की थी उस वक्त मुझे लोगों को इसका मतलब समझाना पड़ता था। लोग फिल्म के मतलब हिरो -हिरोईन मारधाड़ समझते थे। इस विधा की शुरुआत में मेरे अनुभव भी कमाल के रहे।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via